• Monday, 09 February 2026
गोलमाल: देसी शराब के अड्डे पर सिर्फ अर्ध निर्मित देसी शराब बहाने का हो रहा काम

गोलमाल: देसी शराब के अड्डे पर सिर्फ अर्ध निर्मित देसी शराब बहाने का हो रहा काम

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा लगातार देसी शराब के अड्डे पर छापेमारी की जाती है परंतु छापेमारी में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाती। उत्पाद विभाग की टीम का दावा है कि खेत और नदी किराने देसी शराब बनाने वाले अपना अवैध कारोबार करते हैं। दूर से ही पुलिस को आता देख सभी कारोबारी भाग खड़े होते हैं। वहीं कुछ लोग इस पूरे प्रकरण को संदेह की निगाह से भी देख रहे हैं।

DSKSITI - Large

बता दें कि शेखपुरा जिले में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर देसी शराब का उत्पादन होता है। शराब के देसी कारोबारी माफिया पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ते। सबसे बड़ा कारोबार शेखपुरा प्रखंड के मुरारपुर नदी किनारे, जमालपुर मोहल्ला, अहियापुर मोहल्ला इत्यादि जगह पर होता है।

बरबीघा के नारायणपुर मोहल्ला इसके लिए कुख्यात है। यहां 50 से अधिक घरों में देसी शराब बनाने का कारोबार होता है। उत्पाद विभाग की टीम लगातार छापेमारी करती है पर कारोबारी भाग खड़े होते हैं। अब फोटो में केवल देसी शराब को बहाने का मामला सामने आता है और इसी में उत्पाद विभाग की टीम अपनी पीठ थपथपाती दिख रही है। उत्पाद अधीक्षक बिपिन कुमार कहते हैं कि भनक लगते ही कारोबारी भाग रहे है। टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज होती है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From