• Wednesday, 01 May 2024
भाजपा के  मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ बैठ गए हैं  अनशन पर तो मच गया हड़कंप

भाजपा के मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ बैठ गए हैं अनशन पर तो मच गया हड़कंप

DSKSITI - Small

भाजपा के मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ बैठ गए हैं अनशन तो मच गया हड़कंप

शेखपुरा
भ्रष्टाचार की गूंज दूर-दूर तक पहुंचने लगी है। आला अधिकारियों को भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का कई बार आवेदन दिया गया परंतु जब उस आवेदन का असर नहीं हुआ तो अनशन ही एकमात्र विकल्प बचा है। भ्रष्टाचार के लिए अनशन करने का यह पहला मामला नहीं है। इनके द्वारा कई बार आमरण अनशन किया गया है। दरअसल यह पूरा मामला अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार से


जुड़ा हुआ है। इस भ्रष्टाचार की गूंज कई बार मुख्यमंत्री के जनता दरबार भी पहुंची है। परंतु ठोस पहल अभी तक नहीं हुई। इसी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर शेखपुरा में आमरण अनशन पंजाबी मोदी के द्वारा किया जा रहा है।

दाखिल खारिज बिना भ्रष्टाचार का नहीं

DSKSITI - Large

भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पंजाबी मोदी शेखपुरा जिले के भदोस गांव निवासी हैं। उन्होंने बताया कि अंचल कार्यालय में लूट मचा हुआ है। दाखिल खारिज कराने में भले ही ऑनलाइन कर दिया गया हो परंतु जो पैसा नहीं देता है कर्मचारी उसका दाखिल खारिज नहीं करता। मनमानी किया जाता है। भारी रकम ली जाती है। इसमें अधिकारियों की मिलीभगत रहती है। इसी से सबका नतीजा है कि कई बार आवेदन दिया गया है परंतु कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। थककर में अनशन पर बैठ गए हैं।

पहले भी कई बार अनशन पर बैठे हैं

भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहे पंजाबी मोदी पहले भी भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बार अनशन पर बैठे हैं। यह भ्रष्टाचार, राशन कार्ड, आंगनबाड़ी, स्कूल सभी के खिलाफ इनके द्वारा अनशन किया जाता रहा है।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like