• Wednesday, 27 May 2026
पानी के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट

पानी के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा नगर परिषद में पानी से परेशान लोग जब वार्ड सदस्य के पास पानी की समस्या को लेकर पहुंचे तो दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 12 कमिश्नरी मोहल्ला के लोग पानी नहीं मिलने से परेशान थे।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उनके मोहल्लों में सप्लाई की पानी भी नहीं आता और चापाकल भी खराब है। इस समस्या को लेकर जब वार्ड पार्षद से मिलने गए तो उसके पुत्र के द्वारा मारपीट की गई।

लोगों का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर पहुंचे लोगों के द्वारा जमकर पथराव किया गया। इस मामले में महिलाओं को हल्की चोटें भी लगी है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From