
महिला मोर्चा जदयू का समागम नगर हॉल में।

शेखपुरा।
रविवार को महिला मोर्चा जदयू का समागम शेखपुरा नगर के टाउन हॉल में किया जा रहा है। इस महिला मोर्चा समागम में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल है।
जदयू महिला मोर्चा समागम में जदयू के द्वारा महिलाओं के विकास के लिए प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की चर्चा हो रही है वक्ताओं द्वारा बताया जा रहा है कि पंचायती राज व्यवस्था में 50% तक महिलाओं को दिया गया आरक्षण,
गांव-गांव महिलाओं के सशक्तिकरण में मजबूत स्तंभ के रूप में सामने आया है।
जबकि छात्राओं को साइकिल योजना और पोशाक योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में स्कूलों तक पहुंचाया गया है।
बिहार की सड़कों पर साइकिल योजना की वजह से छात्राएं कॉलेज जा पा रही है।

इस महिला मोर्चा समागम में जदयू के स्थानीय विधायक रणधीर कुमार सोनी, प्रदेश परिषद अंजनी कुमार, जिला अध्यक्ष डॉ अर्जुन प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल हैं।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!