• Tuesday, 01 July 2025
Good News: राज्य स्तरीय बांसुरी वादन में बरबीघा के अभिषेक को द्वितीय पुरस्कार

Good News: राज्य स्तरीय बांसुरी वादन में बरबीघा के अभिषेक को द्वितीय पुरस्कार

stmarysbarbigha.edu.in/

Good News: राज्य स्तरीय बांसुरी वादन में बरबीघा के अभिषेक को द्वितीय पुरस्कार

 

 बरबीघा, शेखपुरा 

 

शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र के दिनकर नगर में रहने वाले अभिषेक को बांसुरी वादन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय पुरस्कार मिला । अभिषेक की सफलता पर बड़ी संख्या में सांस्कृतिक और गायन, वादन के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बधाई दी है ।

अभिषेक को इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता डॉक्टर अर्चना कुमारी के द्वारा भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और जिले के इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

 

 उन्होंने कहा कि शेखपुरा जिला में खेल, गायन, वादन एवं अन्य सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपना परचम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लहराता रहता है। यहां की धरती उर्वरा धरती है और प्रतिभाओं की धरती है।

DSKSITI - Large

 इसी में अभिषेक ने भी बांसुरी वादन में यह सफलता हासिल की । जानकारी में बताया गया कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा मुजफ्फरपुर 8 एवं 9 जनवरी को युवा महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें बांसुरी वादन के लिए अभिषेक ने अपनी प्रस्तुति दी और सभी का दिल जीत लिया। अभिषेक को द्वितीय पुरस्कार हासिल हुआ। अभिषेक की सफलता पर बड़ी संख्या में लोगों ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर सांस्कृतिक कर्मी एवं संगीत शिक्षक प्रभाकर त्रिवेदी, खेल शिक्षक गौरव कुमार, राकेश कुमार इत्यादि भी उपस्थित रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji
Good News: राज्य स्तरीय बांसुरी वादन में बरबीघा के अभिषेक को द्वितीय पुरस्कार
Good News: राज्य स्तरीय बांसुरी वादन में बरबीघा के अभिषेक को द्वितीय पुरस्कार

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like