• Sunday, 12 April 2026
पहले बूथ पर पुलिस फायरिंग में मारे गए थे दो लोग, अब सीपीआई नेता पर चली गोली

पहले बूथ पर पुलिस फायरिंग में मारे गए थे दो लोग, अब सीपीआई नेता पर चली गोली

Vikas

पहले बूथ पर पुलिस फायरिंग में मारे गए थे दो लोग, अब सीपीआई नेता पर चली गोली

शेखपुरा 

रविवार के सुबह में शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के बेलछी गांव में कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात पांडे के ऊपर जानलेवा हमला का मामला सामने आया। प्रभात पांडे पर गांव के ही युवक ने गोली चलाई। 2002 में भी प्रभात पांडे पर चुनाव के दौरान बूथ पर हमला किया गया था । इसमें पुलिस फायरिंग हुई थी । जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में एक युवक वह भी था जिसके चचेरे भाई ने रविवार को प्रभात पांडे पर गोली चलाई। 

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभात पांडे ने बताया कि सुबह में जब वह मॉर्निंग वॉक करके आ रहे थे । इस दौरान पहले विनय सिंह के पुत्र विक्की के द्वारा गाली गलौज किया गया । फिर पीछा करते हुए घर के पास आकर गोली चला दी गई। 

 

इसमें प्राथमिकी भी स्थानीय थाना में दर्ज कर दी गई है। जिसमें कहा गया है कि विक्की गाली देते हुए घर तक आया और फिर अचानक से पिस्तौल निकाल लिया।

 

 उसके पिस्टल निकालने के दौरान ही वह भाग कर एक कमरे में बंद हो गए । इसके बाद उसने गोली चलाई तो वह बाल बाल बच सके। फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस के संरक्षण में वह थाना पहुंचे। 

DSKSITI - Large

 

 

प्राथमिक में ही प्रभात पांडे ने जिक्र किया है कि 2000 में चुनाव के दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ था । जिसमें वह घायल हो गए थे । पुलिस उनको बूथ पर से लेकर गई थी। इसी दौरान पुलिस के द्वारा फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में कौशल सिंह की मौत हो गई थी। कौशल सिंह आज फायरिंग करने वाले बिक्की का चचेरा भाई था। बताया जाता है कि उस दौरान दो लोगों की मौत हुई थी। जिसमें हथियावां गांव के शशि भूषण सिंह का भी नाम शामिल है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like