• Tuesday, 24 February 2026
पति पत्नी का विवाद : कोर्ट के पास संग्राम, 12 लाख छीना

पति पत्नी का विवाद : कोर्ट के पास संग्राम, 12 लाख छीना

Vikas

पति पत्नी का विवाद : कोर्ट के पास संग्राम, 12 लाख छीना 

शेखपुरा

शेखपुरा कोर्ट में आज एक अजीब सा मामला सामने आया। इस मामले में पति और पत्नी के विवाद में परिवार के लोग भी भिड़ गए और कोर्ट  गेट के आगे ही मारामारी होने लगी।

मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा । अब यह पूरा मामला काफी वायरल हो गया है। 

इस पूरे मामले में जो सच्चाई सामने आई है वह इस प्रकार है कि शेखपुरा जिले के  शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के शेखोपुर डीह गांव की एक युवती की शादी 2 वर्ष पहले, गयाजी जिले के मनीष कुमार से हुई थी।

 धूमधाम से हुई इस शादी में लड़की पक्ष में खूब उपहार  भी दिया और उसके बाद लड़का ने लड़की को रिजेक्ट कर दिया और लड़की को पसंद नहीं होने की बात कही । यह विवाद बढ़ता गया। 

इसी बीच जब यह पूरा मामला कोर्ट कचहरी तक पहुंचाने की बात आई तो कुछ लोगों ने इसमें समझौता कराने का प्रयास किया।

 इसी समझौता के बीच कथित दहेज उपहार के रूप में लिए गए बारह लाख लौटने और सामान लौटाने के शर्त पर समझौता करने के लिए अधिवक्ता के सहयोग से लड़का पक्ष के लोग और लड़की पक्ष के लोग कचहरी के पास  जुटे। 

इसी बीच विवाद बढ़ता गया और बारह लाख रुपए को छीनने के लिए मारामारी शुरू हो गई। यह रुपया लड़का पक्ष के लोग लेकर आए थे।

DSKSITI - Large

 इसी बीच लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के लोगों आपस में भिड़ गए और रुपए की छिन झपट होने लगी ।

बारह लाख रुपए की छीनने के बीच पुलिस ने हस्तक्षेप करके दोनों परिवारों को अलग किया और कोर्ट परिसर के अंदर उसे लेकर चले गए। 

बाद में बारह लाख रुपए को स्थानीय अधिवक्ता के सहयोग से जब्त कर लिया गया है और इस पूरे मामले में समझौते का प्रयास अभी हो रहा है। यह पूरा मामला तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया है और सोशल मीडिया पर इस झगड़े को वायरल होता हुआ लोग देख रहे हैं। इसका सच्चाई इसी प्रकार है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like