Video : डीलर का विरोध करने उतरे बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल डिस्टेंस की उड़ा दी धज्जियां
बरबीघा
बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर थाना अंतर्गत तेउस गांव में शनिवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग डीलर की मनमानी के विरोध में उसका घेराव करने उतरे। इस दौरान शोषण डिस्टेंस की धज्जियां भी उड़ गई । वीडियो देख खुद समझ सकते है।


वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह से सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप था कि डीलर सही से राशन नहीं दे रहा।


कई आरोप लगाकर ग्रामीण डीलर का विरोध करने के लिए सड़क पर उतर गए और उस का घेराव किया जिसमें सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया। वीडियो से यह भी अंदाजा लग सकता है कि अपनी नेतागिरी चमकाने में इस तरह का काम कर लिया गया है।
भीड़ जुटाना अपराध
उधर अनुमंडल अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि लॉक डाउन में भीड़ जुटाना गैर कानूनी अपराध है और लोगों को इसमें सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर डीलर के द्वारा कोई गड़बड़ी की गई है तो उनको आवेदन देना चाहिए। आवेदन मिलने पर डीलरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!