• Friday, 29 March 2024

आधी रात को हथियारबंद लुटेरों ने कार सवार को लूटा

आधी रात को हथियारबंद लुटेरों ने कार सवार को लूटा

आधी रात को हथियारबंद लुटेरों ने कार सवार को लूटा 

 

बरबीघा, शेखपुरा 

 

शनिवार की आधी रात को अपने घर जा रहे एक कार सवार के साथ लूट की घटना घटी। हथियारबंद अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में तेतारपुर गांव निवासी राजेश कुमार लूट के शिकार हुए। लूट की घटना उनके गांव से ठीक पहले परसोबीघा बागीचा के पास हुआ। घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन स्थानीय थाना में दिया गया है। आवेदन दिए जाने के बाद स्थानीय बरबीघा थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

 

इस संबंध में तेतारपुर गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह आरा से अपने गांव लौट कर आ रहा था। रात्रि के 12:00 बजे बरबीघा बाजार से गोपालबाद रोड में बढ़ने के क्रम में परसोबीघा गांव के बगीचा के पास हथियारबंद लुटेरों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया। रोड के आगे पिस्तौल दिखाकर गाड़ी रुकवाया गया। उसके बाद गले में पहने सोने की चैन, अंगूठी, पर्स में नगद राशि इत्यादि लूट लिया गया। बताया कि सभी कम उम्र के लड़कों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

 

 

आधी रात को हथियारबंद लुटेरों ने कार सवार को लूटा
आधी रात को हथियारबंद लुटेरों ने कार सवार को लूटा
आधी रात को हथियारबंद लुटेरों ने कार सवार को लूटा

Share News with your Friends

Comment / Reply From