• Wednesday, 27 May 2026
बाइक चोर का आतंक, बरबीघा से फिर एक अपाचे बाइक की चोर

बाइक चोर का आतंक, बरबीघा से फिर एक अपाचे बाइक की चोर

Vikas

बरबीघा :

बरबीघा में हर दूसरे, तीसरे दिन एक बाइक की चोरी हो रही और पुलिस हाथ पर हाथ धरे मूकदर्शक बनी हुई है।

मंगलवार की रात्रि में फिर थाना क्षेत्र के गंगटी गांव से अपाचे बाइक की चोरी कर ली गई। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि रामप्रवेश महतो की बाइक रात्रि में चोरी की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बता दें कि बरबीघा में लगातार बाइक चोरी होने से लोगों में काफी भय का वातावरण देखा जा रहा है। बरबीघा में बाइक चोर गिरोह का आतंक कितना है कि हर दूसरे अथवा तीसरे दिन किसी न किसी बाइक की चोरी कर ली जा रही है और पुलिस के द्वारा बाइक की रिकवरी नहीं हो रही है।

तीन दिन पूर्व भी कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र के शिक्षक रूपेश कुमार की ग्लैमर बाइक की चोरी कर ली गई थी उसका भी पता पुलिस नहीं लगा सकी की फिर एक अपाचे गाड़ी की चोरी हो गई। पिछले दो-तीन महीनों में तीन दर्जन से अधिक बाइक की चोरी की बात सामने आ रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From