• Wednesday, 25 February 2026
जस्ट अभी! भीषण ट्रक हादसा। ट्रक के नीचे आया बाइक। जाको राखे सईयां मार सके न कोई…

जस्ट अभी! भीषण ट्रक हादसा। ट्रक के नीचे आया बाइक। जाको राखे सईयां मार सके न कोई…

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा के थाना चौक पर शाम को 7:45 पर जबरदस्त ट्रक हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रक के पहिए के नीचे बाइक सवार आ गया। बाइक सवार किसी तरह से बाल-बाल बच सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक के चकमें में फंसकर बाइक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया।

जबकि बाइक सवार ने तत्काल बुद्धि का प्रदर्शन करते हुए विपरीत दिशा में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

वहीं बाइक ट्रक के नीचे बुरी तरह से कुचल गया। संतुलन खोने के बाद ट्रक वहीं दुकान में भी ठोकर मार दी और कई लोगों की जान जाते-जाते बची।

घटना के बाद ट्रक चालक भागने में सफल रहा जबकि स्थानीय लोगों के द्वारा बाइक को ट्रक के पहिए के नीचे से निकालने में मदद करने में जुटे।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचकर ट्रक में फंसे हुए बाइक को निकालने में मदद करने में जुट गया है।

DSKSITI - Large

अभी अभी हुई इस घटना को जिसने देखा उनके मुंह में कलेजा आ गया। बताते हैं कि दर्दनाक हादसा होते-होते बचा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like