• Thursday, 16 October 2025
21 अक्टूबर को भव्य रूप से मनेगी बिहार केसरी की जयंती, पर्यटन मंत्री सहित पूर्व मुख्यमंत्री होंगे शामिल।

21 अक्टूबर को भव्य रूप से मनेगी बिहार केसरी की जयंती, पर्यटन मंत्री सहित पूर्व मुख्यमंत्री होंगे शामिल।

Vikas

 

बरबीघा।

बरबीघा के माउर गांव में बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। उनके जन्म स्थान पर 21 अक्टूबर को जयंती की तैयारी धूमधाम से उनके पौत्र सुरेश शंकर सिन्हा उर्फ हीरा सिंह और प्रपौत्र अनिल शंकर सिन्हा के द्वारा की जा रही है।


इसकी जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद प्रसून कुमार भल्ला एवं अविनाश कुमार काजू ने बताया कि जयंती समारोह में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार शामिल होंगे। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसी तरह पद्मश्री डॉ सीपी ठाकुर, पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह एवं पूर्व सांसद सूरजभान सिंह भी समारोह में शामिल होंगे। इसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like