 
                        
        अनोखे तिरंगा यात्रा में शामिल हुए युवा, भारत माता की जय का लगाया जय कारा
 
            
                अनोखे तिरंगा यात्रा में शामिल हुए युवा, भारत माता की जय का लगाया जय कारा
शेखपुरा
नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार को बड़ी संख्या में युवाओं के द्वारा अनोखे अंदाज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में कई फीट लंबा तिरंगा को हाथों में उठा कर युवा नगर का भ्रमण किया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस तिरंगा यात्रा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वाधान में किया गया था।
इसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार भी शामिल हुए। मौके पर पत्रकारों को उन्होंने बताया कि क्रांति दिवस के अवसर पर यह तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के द्वारा निकाली गई है। तिरंगा यात्रा देश के मान सम्मान और गौरव को लेकर निकाली गई।
उन्होंने बताया कि भारत की गौरव और गरिमा का प्रतीक तिरंगा है। अगस्त क्रांति का महत्व देश की आजादी में महत्वपूर्ण है। अगस्त क्रांति के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने के लिए । उन्हें सलामी देने के लिए यह यात्रा निकाली गई है । देश के गौरव और गरिमा के प्रतीक अगस्त क्रांति के अवसर पर तिरंगा यात्रा में युवाओं का काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस तिरंगा यात्रा में युवा मोर्चा से जुड़े गौरव कुमार, विशाल कुमार, आनंद कुमार इत्यादि शामिल हुए।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
                                
                                
                                                                            
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            