अगजा के दिन युवक की बेरहमी से हुई थी पिटाई, इलाज के दौरान मौत
अगजा के दिन युवक की बेरहमी से हुई थी पिटाई, इलाज के दौरान मौत
बरबीघा
बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर थाना के पुनेसरा गांव में अगजा के दिन एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई थी। गांव के ही दबंग युवकों के द्वारा पिटाई किया गया था। इसमें इतने दिनों तक युवक का परिवार इलाज करा रहा था। वही सोमवार की सुबह पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज के क्रम में ही युवक की जान चली गई। घायल युवक के इलाज करने के दौरान परिवार के लाखों रुपए भी खर्च हो गए।
मौत के बाद गांव के लोगों ने लाश के साथ गांव के रोड को जाम कर दिया है । इस वजह से बरबीघा गोपालबाद रोड जाम हो गया है। गांव के लोग पुलिस पर शिथिलता बरतने का आरोप लगा रहे हैं।
बता दे कि इस घटना में पुनेसरा गांव के सुरेश सिंह के 45 वर्षीय पुत्र शिव राम सिंह की मौत हो गई। सियाराम सिंह परशुराम सिंह के भाई थे।
बताया जाता है कि सियाराम सिंह अगजा के दिन डेयरी में जाकर दूध पहुंचाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गांव के युवकों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। अचेत अवस्था में इतने दिनों तक उनका इलाज विभिन्न जगहों पर कराया जा रहा था।
इस मारपीट की घटना में गांव के ही अभिजीत कुमार उर्फ तितु को नामजद से बनाया गया था, जबकि माउर के माधव कुमार को भी नामजद बनाया गया था। इतने दिनों के बाद भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसी आक्रोश में गांव में रोड को जाम कर दिया गया है।
उधर, जाम स्थल पर बरबीघा, जयरामपुर की पुलिस पहुंची हुई है। जाम खत्म करवाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
मौके पर अवर पुलिस अधीक्षक डॉ राकेश कुमार जी मौजूद है। उन्होंने बताया कि पुलिस लोगों को समझा बुझा रही है। इस घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!