CCTV में कैद हुए दिनदहाड़े महिला के गले से तीन लाख का सोने का हार झपटकर फरार होने वाले उचक्के
CCTV में कैद हुए दिनदहाड़े महिला के गले से तीन लाख का सोने का हार झपटकर फरार होने वाले उचक्के
बरबीघा।
बरबीघा नगर क्षेत्र में उचक्कों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने का हार झपट लिया और फरार हो गए। घटना नगर परिषद कार्यालय के समीप श्रद्धानंद स्मारक स्कूल जाने वाली गली के पास की बताई जा रही है।
पीड़िता की पहचान बरबीघा कॉलेज के सेवानिवृत्त कर्मी धरसेनी निवासी प्रफुल्ल कुमार की पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है।
Barbigha pic.twitter.com/GvGjmdWnjp
— SNEWS: भरोसे की खबर (@snews_live) June 1, 2026
बताया गया कि सरिता देवी दांत के डॉक्टर से इलाज कराकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात उचक्कों ने उनके गले में पहना सोने का सीकरी (हार) झपट लिया और बरबीघा थाना की दिशा में भाग निकले। कुछ लोगों ने पीछा भी किया पर हथियार दिखाने की वजह से रुक गए।

घटना के बाद परिजनों ने बरबीघा थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि थाना में मौजूद पदाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करने के बजाय लिखित आवेदन देने की बात कही।
परिजनों के अनुसार छीना गया सोने का हार तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य का था। घटना के बाद परिवार के लोग आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर उचक्कों की पहचान करने में जुट गए हैं। वहीं, इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
Barbigha pic.twitter.com/GvGjmdWnjp
— SNEWS: भरोसे की खबर (@snews_live) June 1, 2026
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!