• Monday, 09 February 2026
25 वर्ष का हुआ जिला, रजत जयंती दिवस मनाने की तैयारी पूरी

25 वर्ष का हुआ जिला, रजत जयंती दिवस मनाने की तैयारी पूरी

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिला का रजत जयंती वर्ष मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शेखपुरा जिला 25 वर्ष का सफर तय कर चुका है इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सारी तैयारी की गई है। कार्यक्रम मुख्य रूप से परेड ग्राउंड में आयोजित की गई है । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री ग्रामीण विकास विभाग, संसदीय कार्य विभाग एवं शेखपुरा जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार रहेंगे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह प्रभात फेरी के साथ की जाएगी जिसके बाद 11:00 बजे अतिथियों का स्वागत होगा एवं दीप प्रज्वलन और स्टॉल का उद्घाटन का कार्यक्रम होगा।

इसी तरह 12:00 बजे धन्यवाद ज्ञापन एवं उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी किया जाएगा।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From