देश भर के लोगों को ठगने वाले साइबर ठग गिरफ्तार,पूरी कहानी
शेखपुरा
जिले में बड़ी संख्या में साइबर ठग की गिरफ्तारी हुई। पुलिस के द्वारा चलाए गए इस अभियान के बाद ठगों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी साइबर ठग गिरोह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के पांची गांव सायबर ठग गिरोह पकड़ा गया
इसमें 11 मोबाइल सेट, मोबाइल सीम, लोगो के मोबाइल नम्बर अंकित रजिस्टर, रुपयों के हिसाब किताब सम्बन्धी कागजात आदि भी बरामद किया गया है.

समान जीतने का लोभ देकर सामान को प्राप्त करने के लिए राशी डालने के लिए बैंक खाता नंबर सुझाते और रुपया डालते ही उसे निकाल कर लोगो को मुर्ख बना रहे थे.
शुरू में छ से सात हजार रूपये प्राप्त करने के बाद बड़ी राशी भी इन लोगो से किस्तों में प्राप्त कर ली जाती थी.
एसपी दयाशंकर ने प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर मीडिया को बताया कि यह संगठित गिरोह के रूप में कार्य कर रहा था. इस गिरोह की कार्यशैली किसी व्यवस्थित काल सेंटर के रूप में देखी गयी है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पांची गाव के उमेश पासवान के घर में बड़ी संख्या में युवक एक साथ बैठकर ठगी का जाल बिछा रखा है.
उमेस का पुत्र सचु पसवान, पप्पू पासवान और धर्मवीर कुमार तथ
उमेश पसवान का पुत्र सचु पासवान और धर्मवीर कुमार, उमेश पासवान का दामाद सीताराम पासवान बमबेश पासवान, मिंटू कुमार पाठक, भागीरथ प्रसाद, धीरज कुमार, बिक्रम कुमार मलाकर, छोटू कुमार और धीरज कुमार.
मुख्य सरगना पांची गाव का पप्पू पासवान और तिरंजू महतो भागने में सफल हो गया.
अभियान में शामिल सभी पुलिस कर्मी सम्मानित
इस बड़े अभियान में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी व् जवान को एसपी दयाशंकर ने सम्मानित करने की घोषणा की. एसपी इन सभी का नाम अतिरिक्त सम्मान के लिए पुलिस मुख्यालय को भी भेजेंगे. एसपी ने बताया कि इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार सिंह ने किया. इनके साथ शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष राकेश कुमार, चेवाडा थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा, कुसुम्भा ओपी प्रभारी हेमंत कुमार, मिशन ओपी प्रभारी विकास कुमार, तकनिकी सेल के प्रभारी दिलीप कुमार सहित दर्जन से ज्यादा पुलिस जवान शामिल थे.

एसपी दयाशंकर ने इस देश व्यापी ठगी के मामले में दस लोगो की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मानने से इंकार कर दिया. उन्होंने बताया कि यह एक संगठित गिरोह के रूप में कार्यकर्त है. इसके खात्मा के लिए कई जिलो के पुलिस के एक साथ कार्रवाई की आवश्यकता है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि निकट के नालंदा जिला के कतरीसराय थाना के कई गावो से भी इस गिरोह के तार जुड़े है. विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठान, माल, बैंक आदि के साथ इनके कार्य करने के सम्बन्ध में तथ्य जुटाए जा रहे है. एसपी के दावा किया कि इस केस के अनुसन्धान में ठगी के शिकार लोगो को सामने लाया जायेगा और इन सभी को स्पीडी टराईल करा कर न्यायालय से सजा दिलाई जाएगी. इस अभियान में पुलिस को बड़ी संख्या में ठोस साक्ष्य प्राप्त हुए हैं.
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!