• Monday, 01 September 2025
किशोर कैदियों को अपराध की दुनिया में जाने से रोकने की जरूरत..

किशोर कैदियों को अपराध की दुनिया में जाने से रोकने की जरूरत..

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

किशोर न्याय परिषद की एक टीम ने रविवार को मंडल कारा एबम प्लेस आफ सेफ्टी का निरीक्षण किया। किशोर आरोपी के अधिकारों की रक्षा और अधिकार दिलाने को लेकर यह निरीक्षण किया गया। हलाकि टीम का यह दौरा रूटीन कार्य बताया गया है। मंडल कारा में किशोर वय के आरोपी को देखकर उसे इससे दूर करने की सलाह दी। इस टीम में किशोर न्याय परिषद के प्रधान सदस्य न्यायिक दंडाधिकारी राधेश्याम, सदस्य किरण कुमारी, सुजीत कुमार और अविनाश कुमार आदि शामिल थे।

निरक्षण के क्रम में पाया गया कि मण्डल कारा में लगभग डेढ़ दर्जन बंद कैदी प्रथम दृष्टया किशोर है। उन कैदियों को चिन्हित किया गया है। उसके उम्र की जांचकर उसे किशोर न्याय अधिनियम का फायदा दिलाया जायगा। इन सभी को किशोर न्याय अधिनियम के तहत क़ानूनी मदद देने और उन्हें अपराध की दुनिया में जाने से बचाने और सभ्य नागरिक बनाने पर जोर है। किशोर अधिनियम में इनके पुनर्वास की भी व्यवस्था है।

DSKSITI - Large

निरीक्षण के क्रम में प्लेस आफ सेफ्टी का खान पान और साफ सफाई संतोषप्रद पाया गया। प्लेस ऑफ़ सेफ्टी नगर क्षेत्र के बाहर मटोखर दह के पास स्थित है। इस स्थान पर पूरे राज्य के 16 बर्ष के उपर के जधन्य कांड के आरोपी को रखा जाता है। पिछले दिनों यहां से 09 किशोर के भाग जाने के बाद यह स्थान सुर्खियों में आया था। इस संबंध में बात करते हुए प्रधान सदस्य ने बताया की कि यह रूटीन निरीक्षण है और आगे भी नियमित रूप से चलता रहेगा ताकि कोई भी किशोर जेल में बंद न रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From