• Monday, 09 June 2025
नारी सशक्तिकरण को लेकर प्रधानमंत्री के द्वारा उठाए गए कई महत्वपूर्ण कदम: सुलेखा

नारी सशक्तिकरण को लेकर प्रधानमंत्री के द्वारा उठाए गए कई महत्वपूर्ण कदम: सुलेखा

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कार्य समिति की बैठक की गई। इस बैठक में कार्य समिति के नए पदाधिकारियों को भी जोड़ा गया और लोगों का स्वागत भी किया गया । बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलेखा कुमारी ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार भी उपस्थित हुए।

DSKSITI - Large

इस दौरान महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुलेखा कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योगदान नारी सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण रहा है। महिलाओं के स्वरोजगार सशक्तिकरण और कई कानूनों को खत्म कर उसे मजबूत करने में प्रधानमंत्री ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री के द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए किए गए कामों को महिला मोर्चा के द्वारा गांव-गांव घर-घर पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा।

इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय कुमार , अरविंद सिंह, विपिन मंडल, हीरालाल सिंह भी उपस्थित हुए। समारोह में मंच संचालन अनुराधा के द्वारा किया गया।मौके पर महिला मोर्चा रूबी देवी,भवाना गुप्ता ,शिला कुमारी,सारिका सिन्हा, बिट्टू देवी,जिला मंत्री कंचन देवी रानी कुमारी सुनीता देवी मुन्नी देवी,सरोज देवी, सीता देवी सावित्री कुमारी, शांति देवी, रजनी देवी और रणजीत सिन्हा उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like