• Monday, 16 February 2026
जमीन के नीचे गाड़कर रखा एक बोरा शराब बरामद

जमीन के नीचे गाड़कर रखा एक बोरा शराब बरामद

Vikas

शेखपुरा।

शहर के महादेवनगर मुहल्ले से अनिल चौधरी के घर के पिछवाड़े में जमीन के नीचे गाड़कर रखे एक बोरा चुलाई शराब को पुलिस ने उखाड़कर बरामद की है। छापामारी का नेतृत्व नगर थाना के एएसआई मो एहसान खान ने की।

पुलिस ने बताया कि बरामद शराब को बिक्री हेतु छुपाकर रखा गया था। बरामद एक बोरा शराब में 40 पाउच शराब भरा था। प्रत्येक पाउच में 2 सौ एमएल की मात्रा में चुलाई शराब थी। जिसे पुलिस ने जब्त कर ली।

छापामारी के दौरान शराब कारोबारी भाग निकलने में सफल हो गया। अनिल चौधरी के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From