• Monday, 09 February 2026
विदेशी शराब पे थाना में चल रहा है बुल्डोजर।

विदेशी शराब पे थाना में चल रहा है बुल्डोजर।

Vikas

शेखोपुरसराय।

बुल्डोजर से थाना परिसर में बुधवार के दिन अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार की निगरानी में डेढ़ सौ कार्टून शराब को नष्ट किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित शरण तथा उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार भी मौजूद थे।

इन अधिकारियों की मौजूदगी में 150 कार्टून विदेशी शराब 22 कैन बियर को नष्ट किया गया।ये शराब स्थानीय थानांतर्गत अस्थाना के पास खेत मे खड़े एक पिक अप में शराब होने की सूचना मिलने पर शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष द्वारा छापामारी के बाद पिकअप भान से बरामद की गई थी।

जिसका का नेतृत्व थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने कियाथा। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि इन बन्द कार्टून में 17 सौ 28 बोतल रॉयल स्टेग ब्रांड की विदेशी शराब कुल 12 सौ 96 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी।

जबकि प्रखंड क्षेत्र के पांची गांव से गुप्त सूचना के आधार पर पवन कुमार के नेतृत्व में एक दलान से छः कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया था।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From