• Saturday, 11 April 2026
भारी मात्रा में शराब , जावा महुआ एवम यंत्रों व उपकरण के साथ गिरफ्तार

भारी मात्रा में शराब , जावा महुआ एवम यंत्रों व उपकरण के साथ गिरफ्तार

Vikas

शेखपुरा।

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की एक टीम ने शहर के त्रिमुहानी स्थित सन्तोषी माता मंदिर से लगभग डेढ़ किलो मीटर दूर उतर दिशा के सुनसान स्थान पर अवैध रूप से संचालित शराब निर्माण के अड्डे पर सघन छापामारी की। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद अवर निरीक्षक शिवेंद्र कुमार ने किया।

उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान अड्डे से 10 लीटर चुलाई निर्मित शराब, 5 टीना अर्धनिर्मित शराब यानि जावा महुआ, कई शराब बनाने के उपकरण , रसोई गैस सिलेंडर , रसोई गैस चूल्हा, कई बर्तन बरामद किया गया गया। जबकि शराब कारोबारी अकलू राम को भी रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी जमुई जिले के चन्द्रदीप थाना क्षेत्र का रहनेवाला है।

जो कि फिलहाल अपने ननिहाल कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में रह रहा है। उन्होंने बताया कि शराब सहित अन्य सामानों को जब्त कर लिया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like