• Sunday, 05 May 2024
हरे रंग की भेष भूसा में यहां क्यों जुटी शहर की महिलाएं, सावन में हरा रंग का जाने महत्व

हरे रंग की भेष भूसा में यहां क्यों जुटी शहर की महिलाएं, सावन में हरा रंग का जाने महत्व

DSKSITI - Small

हरे रंग की भेष भूसा में यहां क्यों जुटी शहर की महिलाएं, सावन में हरा रंग का जाने महत्व

बरबीघा

सावन का महीना आते ही हरे रंग का महत्व बढ़ जाता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए इसका अपना महत्व है। हरे रंग की साड़ी, हरे रंग की चूड़ियां पहनकर महिलाएं इस सावन महीने का स्वागत करती हैं। इसी हरे रंग के वेशभूषा में महिलाओं ने सावन मिलन समारोह का आयोजन किया। महिलाओं ने मेहंदी रचाई, गीत गाए और सावन के गीतों पर नृत्य भी प्रस्तुत किए। विभिन्न कलाओं में प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। यह सब आयोजन बरबीघा के माहुरी वैश्य पंचायत भवन में किया गया।

सावन में हरे रंग का होता है महत्त्व


सावन महीना आते ही महिलाओं के द्वारा प्राकृतिक का स्वागत और शिव की आराधना को लेकर हरे रंग का श्रृंगार किया जाता है। हरे रंग की चूड़ियां और साड़ी धारण कर महिलाएं सावन का स्वागत करती हैं। बरसात शुरू होने से पहले प्राकृतिक के स्वागत का भी यह प्रतीक है। साथ ही साथ हरा रंग को भगवान शिव के पसंद का रंग माना जाता है। इसीलिए महिलाएं इस रंग को धारण करती हैं। बताया जाता है कि हरा रंग प्रेम और प्रसन्नता का भी प्रतीक है। हिंदू धर्म में मान्यता के अनुसार शादीशुदा महिलाएं हरे रंग की चूड़ियों और साड़ी को पहनकर श्रृंगार करती हैं।

 

सावन मिलन समारोह में आया सावन झूम के

माहुरी मंडल महिला समिति की सचिव गुंजा चरण पहाड़ी के सावन का महीना झुलावे चित चोर।धीरे झूलो राधे पवन करे शोर।मनवा घबराये मोरा बहे पूरवैया,झूला डाला है नीचे कदम्ब की छैयां जैसे गीतों से आयोजन में चार चांद लग गए।

DSKSITI - Large


वहीं महिला समिति की अध्यक्ष रश्मि भदानी के द्वारा आयोजित मनोरंजन खेलकूद प्रतियोगिता भी काफी मजेदार रहा।नृत्य प्रतियोगिता में जहाँ रूबी वैश्कियार,प्रीति भदानी,सुषमा वैश्कियार ने अपना जलवा दिखाया।वहीं म्यूजिकल चेयर एवं गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में ममता साह एवं रिंकी सेठ को पुरस्कृत किया गया।देर शाम तक आयोजित इस मिलन समारोह में बच्चे बच्चियों ने भी अपने अपने कला का प्रदर्शन किया।इस आयोजन में सोनी भदानी,रीना लोहानी,मोनी वैश्कियार,अनिता,रूबी बरपुरिया सहित काफी संख्या में महिला उपस्थित थी।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like