• Monday, 09 June 2025
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष को पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष को पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार

stmarysbarbigha.edu.in/

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष को पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार

शेखपुरा

शेखपुरा जिला भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दारो बिंदु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोरमा थाना पुलिस ने तालाब के मामले में हुई जालसाजी से संबंधित एक मुकदमे में उनको गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद कोविड-19 जांच कर जेल भेजने की तैयारी हो रही है।

 

पुलिस ने बताया कि जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कटारी गांव में एक तालाब को लेकर जालसाजी का मामला आया था। उसी में मुकदमा हुआ था । जिसमें अभियुक्त होने की वजह से दारो बिंद को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पहले भी विवादास्पद रहे हैं और इनका ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें एक जाति विशेष के लिए अपमानजनक बात इनके द्वारा कहा गया था और एक महिला के लिए भी अपमानजनक बात करने का मामला सामने आया था जिसके बाद पार्टी के द्वारा हटा दिया गया था।

 

क्या है पूरा मामला जानिए

थाना अध्यक्ष ने बताया कि गत वर्ष 12 अक्टूबर को कटारी गांव के एक सरकारी तालाब की बंदोबस्ती अपने नाम फर्जी तरीके से कराने को कटारी गांव निवासी और तालाब के पट्टे दार श्रीनिवास सिंह ने कोरमा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें शेखपुरा सदर प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति के जनार्दन केवट , पुरैना गांव के साथ साथ कारे गांव निवासी दारो बिंद और शैलेंद्र बिंद को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने इस जालसाजी के मामले के आरोपी और पुरैना गांव निवासी जनार्दन केवट को दो तीन माह पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि गिरफ्तार दोनो आरोपी महीनो से फरार चल रहे थे।

DSKSITI - Large

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From