• Monday, 01 June 2026
Welcome 2019: नए साल पर रहा जश्न का माहौल। कई जगहों पर लगा मेला।

Welcome 2019: नए साल पर रहा जश्न का माहौल। कई जगहों पर लगा मेला।

Vikas

शेखपुरा

नए साल पर शेखपुरा जिले में जश्न का माहौल रहा और उत्सव के इस माहौल में लोग झूमते नाचते रहे। शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और पिकनिक मनाई।

मुख्य रूप से श्यामा सरोवर, गिरीहिंडा पहाड़, मटोखर, सामस विष्णु धाम लोग पहुंचे और नए साल का जश्न मनाया।

साथ ही साथ पिकनिक मनाने के क्रम में खाना बनाकर लोगों ने खाया। पिकनिक स्पॉट पर श्यामा सरोवर में भव्य मेला भी लगा जहां बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।

मेला में बड़े बड़े झूले भी लगाए गए थे जबकि बच्चों के मनोरंजन के अन्य साधन भी किए गए थे। यहां पर लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ आए और नए साल पर लगे इस मेला का आनंद उठाया।

विभिन्न जगहों पर नए साल के जश्न के रूप में पिकनिक मनाने लोग देखे गए जबकि कई लोग क्षेत्र से नए साल के जश्न मनाने के लिए राजगीर, भीम बांध इत्यादि पिकनिक स्थलों पर रवाना हुए।

 

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From