• Sunday, 01 June 2025
सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय सहारा के निधन पर शोक की लहर

सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय सहारा के निधन पर शोक की लहर

stmarysbarbigha.edu.in/

सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय सहारा के निधन पर शोक की लहर

 

न्यूज डेस्क 

 

 

सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय सहारा का मंगलवार के रात्रि में निधन हो गया। 75 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका निधन मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ।

 

 

 वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। और उनका इलाज किया जा रहा था। अचानक मंगलवार की रात्रि में उन्होंने अंतिम सांस ली । सहारा इंडिया के प्रमुख को लोग सहारा श्री के नाम से जानते थे।

 

 75 वर्ष की उम्र में उनके निधन होने पर बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे बड़ी क्षति बताया है ।

DSKSITI - Large

 

बता दें कि सहारा इंडिया परिवार भारत में एक बड़ा परिवार रहा है और बहुत जमीन से सहारा इंडिया कंपनी को सुब्रत राय सहारा के द्वारा खड़ा किया गया था।

 

 हालांकि पिछले कुछ वर्षों से विवादों में चल रहा सहारा इंडिया को लेकर काफी गहमागहमी रहा है। सहारा इंडिया में पैसा फंसे होने को लेकर भी लोगों में असमंजस की स्थिति रही। बाद में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप और सेबी के हस्तक्षेप के बाद भी लोगों का पैसा नहीं मिला है। उधर, सुब्रत राय सहारा के निधन पर ग्रामीण से लेकर शहरी स्तर पर उनसे जुड़े अभिकर्ताओं में भी शोक की लहर देखी जा रहे हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From