• Tuesday, 17 November 2026
चीनी खिलौनों से संघर्ष कर रहा है मिट्टी का खिलौना,

चीनी खिलौनों से संघर्ष कर रहा है मिट्टी का खिलौना,

Vikas

चीनी खिलौनों से संघर्ष कर रहा है मिट्टी का खिलौना,

 

अरुण साथी/बिहार

चीनी खिलौनों से बाजार भरा हुआ है परंतु मिट्टी का खिलौना आज ही संघर्ष कर रहा है। मिट्टी के खिलौने को बाजार में मेला के दौरान बिकते हुए आज भी देखा जाता है।

 हालांकि मिट्टी के खिलौने को बनाने में काफी अधिक परिश्रम लगता है और उसमें लागत भी परिश्रम के अतिरिक्त अलग से लगता है परंतु उसकी कीमत आज भी चीनी खिलौनों से अधिक रहता है।

 सस्ते चीनी खिलौनों को लोग अधिक खरीदना पसंद करते हैं जबकि मिट्टी के खिलौने महंगे होते हैं और टूटने का भी ज्यादा खतरा रहता है।

वहीं इस सब के बाद भी मिट्टी का खिलौना अस्तित्व के लिए लड़ाई लड़ रहा है। ग्रामीण बाजारों में इसकी बिक्री आमतौर पर देखी जाती है। शेखपुरा जिले के विभिन्न छठ के मेलों में मिट्टी के खिलौने की बिक्री आमतौर पर देखा गया।

DSKSITI - Large

 कारीगरों ने बताया कि वे लोग इसे अभी भी बनाते हैं और विभिन्न जगहों पर मेला जब आयोजन होता है तो इसकी बिक्री के लिए ले जाते हैं।

 इससे उन्हें अच्छी आमदनी हो जाती है। मिट्टी के खिलौने में विभिन्न प्रकार के भगवान के मिट्टी की मूर्ति के साथ-साथ गुल्लक की बिक्री भी बड़ी संख्या में किया जाता है। वहीं मछली और विभिन्न प्रकार के फलों के मिट्टी के खिलौने देखे गए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like