• Saturday, 14 November 2026
बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के पति के घर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, गिरफ्तार

बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के पति के घर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, गिरफ्तार

Vikas

  बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के पति के घर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, गिरफ्तार 

 हार्डवेयर दुकान की आड़ में तीन महीने से बना रहा था अवैध पिस्तौल, मुंगेर से भी जुड़ा मिला कनेक्शन; बिहारशरीफ में बेची थी एक पिस्तौल 
 
 शेखपुरा 
 
शेखपुरा में अवैध हथियार निर्माण के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। शहर के बुधौली मोहल्ले में हार्डवेयर की दुकान की आड़ में मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पुलिस ने शुक्रवार की देर संध्या छापेमारी कर इस मामले में जितेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जितेंद्र की पत्नी वंदना कुमारी भाजपा की जिला उपाध्यक्ष हैं। इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।
 
पुलिस के अनुसार, जितेंद्र विश्वकर्मा अपने घर में हार्डवेयर की दुकान चलाता था। इसी दुकान की आड़ में वह अवैध रूप से पिस्तौल बनाने का काम कर रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि करीब तीन महीने पहले ही उसने हथियार बनाने का काम शुरू किया था। इस दौरान उसने स्वयं तैयार की गई एक पिस्तौल बिहारशरीफ के मनोज कुमार नामक व्यक्ति को बेची थी। पुलिस अब इस कथित खरीदार की पहचान और हथियार की खरीद-बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
 
शुक्रवार की देर शाम जिला पुलिस की डीआईओ टीम और शेखपुरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान जितेंद्र के घर से एक अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद की गई। इसके अलावा हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली 32 प्रकार की सामग्री के करीब 80 पार्ट-पुर्जे जब्त किए गए। बरामद सामान में रेती, स्प्रिंग, गैस सिलेंडर, ड्रिल बेस मशीन सहित कई उपकरण शामिल हैं। पुलिस इन उपकरणों के आधार पर हथियार निर्माण की गतिविधियों और उसके संभावित विस्तार की जांच कर रही है।
DSKSITI - Large

 
शनिवार को शेखपुरा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक का कनेक्शन मुंगेर से भी सामने आया है। उसका ससुराल मुंगेर में है। पुलिस इस संबंध की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं हथियार निर्माण के लिए तकनीकी जानकारी, कच्चा माल या अन्य सहयोग मुंगेर से तो नहीं मिल रहा था।
 
गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले भी बुधौली बाजार में पुलिस ने इसी तरह की एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया था। ऐसे में इस इलाके में दोबारा अवैध हथियार निर्माण का मामला सामने आने से पुलिस की निगरानी और स्थानीय स्तर पर हथियारों के कारोबार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर हथियार निर्माण और बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like