• Saturday, 07 November 2026
शेखपुरा में  शिक्षकों से 24 लाख की वसूली शुरू, दीपावली-छठ पर भी शिक्षकों को नहीं मिला  वेतन

शेखपुरा में शिक्षकों से 24 लाख की वसूली शुरू, दीपावली-छठ पर भी शिक्षकों को नहीं मिला वेतन

Vikas

शेखपुरा में  शिक्षकों से 24 लाख की वसूली शुरू, दीपावली-छठ पर भी शिक्षकों को नहीं मिला  वेतन 

 
शेखपुरा
 
शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान की गड़बड़ी का मामला शेखपुरा में भी सामने आया है। जिले के 29 शिक्षकों को निर्धारित वेतन से करीब 24 लाख रुपये अधिक भुगतान किए जाने का खुलासा हुआ है। विभाग ने संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर अतिरिक्त राशि सरकारी खजाने में वापस जमा करने का निर्देश दिया है। कुछ शिक्षकों ने राशि लौटानी भी शुरू कर दी है।
 
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि जांच में 29 शिक्षक चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें वेतन मद में निर्धारित राशि से अधिक भुगतान हुआ था। विभाग अब अतिरिक्त राशि की वसूली कर रहा है।
 
इधर, दूसरी तरफ शिक्षकों को अक्टूबर महीने का वेतन नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ रही है। सरकार और अपर मुख्य सचिव के निर्देश के बावजूद शनिवार तक वेतन भुगतान नहीं हो सका था। दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्व पर वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। कई शिक्षक त्योहार में खाली हाथ घर जाने को मजबूर हैं।
 
DSKSITI - Large

शिक्षक संघ के नेता राकेश और राजेंद्र प्रसाद यादव ने वेतन भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार और अपर मुख्य सचिव के निर्देश के बावजूद विभागीय स्तर पर वेतन भुगतान नहीं होना चिंताजनक है।
 
डीपीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि वेतन विपत्र तैयार कर कोषागार भेजने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि दीपावली और रविवार को कार्यालय तथा बैंक बंद रहने के कारण तत्काल भुगतान की संभावना कम है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like