• Wednesday, 04 November 2026
लोकतंत्र को विपक्ष से खतरा, अराजकता फैलाकर सरकार बदलने की साजिश : विवेक ठाकुर

लोकतंत्र को विपक्ष से खतरा, अराजकता फैलाकर सरकार बदलने की साजिश : विवेक ठाकुर

Vikas

 लोकतंत्र को विपक्ष से खतरा, अराजकता फैलाकर सरकार बदलने की साजिश : विवेक ठाकुर

बोले सांसद- देश में नहीं चलने देंगे बांग्लादेश जैसी अराजक क्रांति की कोशिश
शेखपुरा:
नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि देश में लोकतंत्र को विपक्ष से खतरा है। अराजकता फैलाकर जनता की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। बांग्लादेश में हुई अराजक क्रांति को राहुल गांधी और उनकी टीम के लोग प्रेरणा बताते हैं, जो देश के लिए खतरनाक संकेत है। बुधवार को बरबीघा के एक विवाह भवन में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ राष्ट्र चिंतन संवाद' में शामिल होने पहुंचे सांसद ने ये बातें कहीं। कार्यक्रम में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता में विवेक ठाकुर ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के खिलाफ अभियान चला रही है। राहुल गांधी लगातार चुनी हुई सरकार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता उनके साथ नहीं है। उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम कटने के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि 13 करोड़ नाम कटने का दावा किया जा रहा है, लेकिन यदि यह फर्जीवाड़ा होता तो बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरते। बिहार में 89 लाख नाम हटाए गए, लेकिन कोई बड़ा विरोध नहीं हुआ। इससे स्पष्ट है कि मतदाता सूची का काम वास्तविकता के आधार पर किया जा रहा है।
रामलीला मैदान की रैली पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वहां महज 25 हजार लोग जुटे। देशभर के थके-हारे विपक्षी नेता एकजुट होकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में 36, उत्तर प्रदेश में 37 और तमिलनाडु में 59 वर्षों से कांग्रेस की सरकार नहीं बनी है। यह पार्टी की नीतियों के प्रति जनता की नाराजगी दर्शाता है। उन्होंने राहुल गांधी पर विदेश में भारत विरोधी ताकतों से मिलने का भी आरोप लगाया।
DSKSITI - Large

बिहार में अपराध के सवाल पर सांसद ने कहा कि अपराध नहीं बढ़ा है, बल्कि घटनाओं के बाद पुलिस की कार्रवाई और त्वरित प्रतिक्रिया बढ़ी है। मुख्यमंत्री के विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि उनका आशय बिहार में संगठित अपराध के खत्म होने से था, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष वरुण कुमार ने संयोजक की भूमिका निभाई। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार, संजीत प्रभाकर, मनोज सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष विपिन मंडल, भाजपा नेत्री पूनम शर्मा, कुणाल कुमार, साकेत कुमार और सचिन सौरव सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like