• Sunday, 01 November 2026
युवती की संदिग्ध मौत से भड़का आक्रोश, शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने किया जाम

युवती की संदिग्ध मौत से भड़का आक्रोश, शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने किया जाम

Vikas

युवती की संदिग्ध मौत से भड़का आक्रोश, शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने किया जाम

मकान मालिक के पुत्र पर हत्या का आरोप, गिरफ्तारी की मांग को लेकर बलवापर गांव के लोगों ने बरबीघा-वारसलीगंज मुख्य सड़क को किया बाधित

शेखपुरा।

बरबीघा के फैजाबाद बीघा मोहल्ले में कमरे के अंदर 19 वर्षीय युवती का शव मिलने के मामले ने रविवार को तूल पकड़ लिया। युवती की संदिग्ध मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बरबीघा-वारसलीगंज मुख्य सड़क को बलवापर गांव के पास जाम कर दिया। लोगों ने युवती के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। सड़क जाम होने से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मृतका की पहचान नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवापर गांव निवासी धर्मेंद्र पंडित की पुत्री सोनम कुमारी (19) के रूप में हुई है। सोनम का शव शनिवार को बरबीघा के फैजाबाद बीघा मोहल्ले में एक कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की मां और चाचा ने मकान मालिक के पुत्र गोलू कुमार पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

परिजनों का आरोप है कि सोनम की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है और इस मामले में आरोपित की भूमिका की जांच कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर रविवार को बलवापर गांव के ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।

 

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

DSKSITI - Large

घटना की सूचना मिलने पर मिशन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने कमरे की बारीकी से जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पुलिस के अनुसार, युवती की मौत के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का यह भी कहना है कि घटना को लेकर अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like