छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसपी
छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसपी
रतोइया सहित पांच घाटों का किया निरीक्षण, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती का निर्देश
शेखपुरा :
छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सोमवार को डीएम शेखर आनंद और एसपी हिमांशु ने शेखपुरा प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

डीएम और एसपी ने रतोइया छठ घाट, तिमुहानी, अरघौती पोखर, गिरिहिंडा पुल पोखर और हसनगंज छठ घाट का निरीक्षण किया। डीएम ने घाटों पर पर्याप्त रोशनी, पेयजल, चेंजिंग रूम, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को भी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
जल की गहराई और खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर मजबूत बैरिकेडिंग कराने तथा जरूरत के अनुसार सुरक्षा संकेतक लगाने को कहा गया। साथ ही घाटों पर गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
.jpeg)
वहीं, एसपी ने घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!