• Saturday, 07 November 2026
20 नवंबर से पांच दिवसीय होगा विष्णुधाम महोत्सव, रामलीला और भजन संध्या के साथ अंतिम दिन होगा जागरण

20 नवंबर से पांच दिवसीय होगा विष्णुधाम महोत्सव, रामलीला और भजन संध्या के साथ अंतिम दिन होगा जागरण

Vikas

20 नवंबर से पांच दिवसीय होगा विष्णुधाम महोत्सव, रामलीला और भजन संध्या के साथ अंतिम दिन होगा जागरण

 

सामस विष्णुधाम मंदिर परिसर में सजेगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच, डीएम ने तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

 

शेखपुरा। 

 

जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सामस गांव स्थित प्रसिद्ध विष्णुधाम मंदिर परिसर में 20 नवंबर से पांच दिवसीय विष्णुधाम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान पांच दिनों तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इसमें रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। वहीं, महोत्सव के अंतिम दिन जागरण का आयोजन होगा। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा।

महोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें आयोजन को भव्य, आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंदिर के सचिव एवं सदस्य भी शामिल हुए।

 

इस दौरान डीएम ने कहा कि सामस स्थित विष्णुधाम मंदिर जिले की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। विष्णुधाम महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को व्यापक पहचान दिलाना और जिले की समृद्ध परंपरा को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन मिलने के साथ पर्यटन की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

DSKSITI - Large

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होगी विशेष व्यवस्था

महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

बैठक में मंदिर के सचिव एवं सदस्यों ने महोत्सव के आयोजन से संबंधित सुझाव साझा किए और तैयारियों की जानकारी दी। जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आयोजन को सफल बनाने पर सहमति बनी।

बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like