• Saturday, 14 November 2026
पुलिस को भनक तक नहीं, एसटीएफ ने घर में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा

पुलिस को भनक तक नहीं, एसटीएफ ने घर में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा

Vikas
पुलिस को भनक तक नहीं, एसटीएफ ने घर में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा
 
बुधौली बाइपास में लंबे समय से संचालित हो रही थी अवैध हथियार निर्माण की गतिविधि, एक गिरफ्तार; घर से पिस्तौल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद 
 
 शेखपुरा 
 
शहर के बीच आबादी वाले इलाके में घर के अंदर मिनी गन फैक्ट्री संचालित होने का खुलासा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि अवैध हथियार निर्माण की इस गतिविधि की स्थानीय पुलिस को पहले से कोई भनक तक नहीं थी। शुक्रवार की देर शाम बिहार पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने शेखपुरा थाना पुलिस के सहयोग से बुधौली बाइपास स्थित एक मकान में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। इस कार्रवाई में एक पिस्तौल के साथ हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण, औजार और पार्ट-पुर्जे बरामद किए गए हैं। मौके से मकान मालिक जितेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस के अनुसार, जितेंद्र विश्वकर्मा अपने घर में ही पिस्तौल बनाने का काम कर रहा था। मकान के भीतर हथियार निर्माण से संबंधित कई तरह के उपकरण और सामग्री रखी गई थी। इनका इस्तेमाल पिस्तौल तैयार करने में किया जाता था। एसटीएफ को इस अवैध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान घर की तलाशी लेने पर हथियार निर्माण से जुड़े सामान बरामद हुए।
 
इस पूरे मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि शहर के बुधौली बाइपास जैसे आबादी वाले इलाके में घर के भीतर हथियार बनाने का काम चल रहा था और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी कैसे नहीं हुई? क्या यह गतिविधि हाल में शुरू हुई थी या लंबे समय से मकान में हथियार निर्माण का काम चल रहा था? आसपास के लोगों को इसकी जानकारी थी या नहीं, यह भी जांच का विषय है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
DSKSITI - Large

 
शेखपुरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तैयार किए गए हथियारों की आपूर्ति कहां की जाती थी, इस काम में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा हथियार निर्माण के लिए कच्चा माल और उपकरण कहां से लाए जाते थे।
 
जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति का किसी बड़े हथियार तस्करी गिरोह से संबंध है या नहीं। फिलहाल एसटीएफ की इस कार्रवाई ने शहर में अवैध हथियार निर्माण और स्थानीय स्तर पर इसकी निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like