• Wednesday, 18 November 2026
पत्रकारिता : लोक लुभावन या जिम्मेवारी, अधिकारी बोले, अखबार ही है भरोसा

पत्रकारिता : लोक लुभावन या जिम्मेवारी, अधिकारी बोले, अखबार ही है भरोसा

Vikas

 पत्रकारिता : लोक लुभावन या जिम्मेवारी, अधिकारी बोले, अखबार ही है भरोसा  

 
शेखपुरा
 
बिहार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर बिहार भर में इसी विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया है। शेखपुरा में बुधवार को इसका आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रभारी डीएम लखेंद्र पासवान ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने जिम्मेवारी के साथ सच रखने की बात कही। यह भी कहा कि सोशल मीडिया के फेक न्यूज के इस दौर में अखबार ही भरोसा है। मोबाइल में समाचार देख लेते है पर अखबार में देखते है, तभी सच मानते है।
 
इस गोष्ठी में पत्रकार साथियों ने एक स्वर से जिम्मेवारी के महत्व पर आवाज रखी। इसी में साथियों ने यूट्यूबर और फेसबुक वाले को परखने की बात कही। श्रमजीवी संघ के महासचिव नवीन कुमार ने हाल ही में फर्जी यूट्यूबर द्वारा वसूली का मुद्दा उठाया और कहा कि अधिकारी को ऐसे कथित यूट्यूबर को चिन्हित कर कार्रवाई करने की जरूरत है। 
इसी में हिंदुस्तान के पत्रकार संजय मेहता ने कहा कि कई यूट्यूबर स्कूल और आंगनबाड़ी में प्रति दिन बसूली करते है। उन्हें अधिकारियों को पहचानने की जरूरत है। 
DSKSITI - Large

 
अपनी बातों को रखते हुए दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ अरुण साथी ने यूट्यूबर और बसूली करने वालों को चिन्हित कर उनसे सतर्क रखने की बात रखी । कहा कि, पत्रकारिता जिम्मेवारी का कार्य है पर अभी लाइक, फॉलो, कॉमेंट के युग में लोक लुभावन पत्रकारिता ही तेज से रेस में आगे है। लोग इसे ही पत्रकारिता समझ रहे। अखबार, टीवी चैनल में ऊपर में कई फिल्टर है जो चेक और बैलेन्स करता है। सोशल मीडिया में यह नहीं होता। यही खतरनाक है। जिम्मेवारी तय करने की जरूरत है।  अध्यक्ष अजीत सिंहा, सतेंद्र कुमार, धीरज सिंह, चंदन कुमार, ने अपनी बात रखी।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From