BARBIGHA: विष्णुधाम महोत्सव में कल गूंजेगी इंडियन आइडल फेम अपूर्वा प्रियदर्शी की आवाज
विष्णुधाम महोत्सव में कल गूंजेगी इंडियन आइडल फेम अपूर्वा प्रियदर्शी की आवाज
शेखपुरा :
बरबीघा के सामस स्थित विष्णुधाम में शुक्रवार को संगीत की सुरमयी शाम सजेगी। इंडियन आइडल 2020 फेम गायिका अपूर्वा प्रियदर्शी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। लोकगीत, गजल, भक्ति संगीत और भजनों पर मजबूत पकड़ रखने वाली अपूर्वा की प्रस्तुति महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगी।
जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय विष्णुधाम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी को लेकर प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति लगातार बैठक कर रहे हैं। बुधवार की शाम मंदिर परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में एडीएम संजय सिंह, कला एवं संस्कृति विभाग के पदाधिकारी सरोज पासवान, मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी, सचिव राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार और आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!