• Monday, 09 June 2025
सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत होने से शोक की लहर

सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत होने से शोक की लहर

stmarysbarbigha.edu.in/

सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत होने से शोक की लहर

चेवाड़ा

बीते सोमवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले चिंतामनचक गांव निवासी 50 वर्षीय बखोरी पंडित को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे। उनको इलाज के लिए बिहार शरीफ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

उनके निधन का समाचार फैलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। बता दें कि पिकअप गाड़ी के द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। उनको सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से पावापुरी रेफर कर दिया गया। परिवार वालों के द्वारा उन्हें बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका शुक्रवार को निधन हो गया। पोस्टमार्टम के लिए उनके पार्थिव शरीर को सदर अस्पताल शेखपुरा में शुक्रवार को लाया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From