• Monday, 09 February 2026
विदेशी शराब, बियर के साथ होम डिलीवरी करने वाला गिरफ्तार

विदेशी शराब, बियर के साथ होम डिलीवरी करने वाला गिरफ्तार

Vikas

चेवाड़ा

पुलिस ने विदेशी शराब और बियर की बाइक से होम डिलीवरी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी चेवाड़ा थाना क्षेत्र के राकाड गांव से किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि गांव में कृष्णा यादव के घर छापेमारी की गई जिसमें पप्पू कुमार को सात बोतल बियर और पांच बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया।

एक अपाचे गाड़ी से शराब की आपूर्ति की तैयारी हो रही थी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी युवक के घर में छापेमारी कर 42 बोतल विदेशी शराब पकड़ा गया था और उसके भाई विनोद यादव को गिरफ्तार किया गया था।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From