• Tuesday, 10 February 2026
विष्णु धाम सामस में फिर मिली भगवान विष्णु की प्रतिमा

विष्णु धाम सामस में फिर मिली भगवान विष्णु की प्रतिमा

Vikas

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा का सामस विष्णु धाम भगवान विष्णु की विश्व में पूजी जाने वाली सबसे ऊंची प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। इसी धाम में तालाब खुदाई के दौरान बुधवार को फिर भगवान विष्णु की अनमोल प्रतिमा मिली है।

DSKSITI - Large

पाल कालीन यह प्रतिमा भी काले पत्थर ग्रेनाइट से बना हुआ है। भगवान विष्णु के हाथ में शंख, चक्र, गदा, पद्म इत्यादि भी है। साथ ही शरीर पर जेनउ भी दर्शाया गया है। भगवान विष्णु की प्रतिमा मिलने पर विष्णु धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी मौके पर पहुंचे और मूर्ति का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि विष्णु धाम भगवान विष्णु की अनमोल आध्यात्मिक जगह है।

यहां भव्य मंदिर का निर्माण जन सहयोग से किया जा रहा है। भगवान विष्णु की फिर से प्रतिभा मिली है। जिससे यह सिद्ध होता है कि विष्णु भगवान की अनुयायियों का यह केन्द्र रहा होगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From