• Wednesday, 15 April 2026
विष्णु धाम से बेशकीमती ग्रेनाइट की बनी प्रतिमा की चोरी

विष्णु धाम से बेशकीमती ग्रेनाइट की बनी प्रतिमा की चोरी

Vikas

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा का ऐतिहासिक विष्णु धाम सामस से ग्रेनाइट से बने एक अति प्राचीन पाल कालीन प्रतिमा की चोरी हो गई प्रतिमा की चोरी की जानकारी शनिवार को लोगों को लगी है। यह प्रतिमा लक्ष्मी माता की बताई जा रही है। प्रतिमा गांव के जगदंबा स्थान मंदिर परिसर में स्थापित थी।

प्रतिमा के चोरी होने से गांव वालों में काफी आक्रोश है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि जगदंबा स्थान में जगदंबा माता के अति प्राचीन ग्रेनाइट की प्रतिमा स्थापित है। उसी प्रतिमा के बगल में माता लक्ष्मी की एक प्रतिमा स्थापित थी। उसी प्रतिमा की चोरी की गई है । प्रतिमा चोरी होने की खबर शनिवार को लगी है।

50 पहले भी प्रतिमा की चोरी

उधर ग्रामीणों से मिली जानकारी में बताया गया है कि 50 साल पहले यहां से एक और लक्ष्मी माता की प्रतिमा की चोरी कर ली गई थी। बता दे के सामस में लक्ष्मी माता की प्रतिमा सहित बड़ी संख्या में पाल कालीन प्रतिमा है जो ऐतिहासिक माना जाता है। इसी गांव में भगवान विष्णु की पूजा जाने वाली ऐतिहासिक सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित है और उसे विष्णु धाम के रूप में कहा जाता है । इस प्रतिमा के चोरी की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like