• Saturday, 11 April 2026
सड़क निर्माण रोके जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया रोड जाम

सड़क निर्माण रोके जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Vikas

शेखोपुरसराय

शेखोपुरसराय बरबीघा रोड को ग्रामीणों ने जाम कर दिया है। ओनामा बिजली ऑफिस से पहले ग्रामीणों के द्वारा यह रोड जाम किया गया है। रोड जाम करने वाले लोग ओनामा पंचायत के चमरबीघा गांव के निवासी हैं ।

DSKSITI - Large

यह लोग लगातार गांव के सड़क निर्माण में स्थानीय कुछ ग्रामीणों के द्वारा बाधा दिए जाने से नाराज हैं और जिलाधिकारी को भी आवेदन दिया है। रोड जाम कर रहे लोग गांव में सड़क निर्माण किए जाने की मांग कर रहे हैं। उधर गांव के लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण स्थानीय कुछ ग्रामीणों के द्वारा रोक दिया गया है। जिससे इन लोगों के गांव तक सड़क बनने में परेशानी हो रही है। नाराज लोगों ने आज जाम कर दिया है। उधर दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि गांव के निजी जमीन पर जबरदस्ती सड़क निर्माण कराने के लोग मांग कर रहे हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like