• Wednesday, 25 February 2026
Video : क्वारन्टीन सेंटर के बाहर हंगाम: अधिकारी का दावा, नहीं है कोई समस्या

Video : क्वारन्टीन सेंटर के बाहर हंगाम: अधिकारी का दावा, नहीं है कोई समस्या

Vikas

शेखपुरा

बुधवार की सुबह नगर परिषद क्षेत्र के अभ्यास मध्य विद्यालय में संचालित हो रहे सेंटर में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों के द्वारा व्यवस्था ठीक नहीं होने और खाना नहीं मिलने को लेकर सुबह में रोड जाम किया गया और हंगामा किया गया। कुछ देर के बाद पुलिस वालों के समझाने बुझाने और भारी संख्या में पहुंचने पर सभी को फिर से सेंटर के अंदर ले जाया गया। वही अधिकारी का दावा है कि सेंटर पर किसी तरह के खाने की समस्या नहीं है सभी को दोनों समय खाना पीने की पानी इत्यादि की सुविधा दी जा रही है। अधिकारी का दावा अपने जगह। लोगों का हंगामा अपने जगह। दोनो का पक्ष आपके सामने है।

उधर इसको लेकर सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य के हवाले से बताया कि हंगामा करने वाले लोग मेडिकल जांच कराने को लेकर हंगामा कर रहे थे। सेंटर पर खाने की कोई समस्या नहीं है। पीने के पानी की भी कोई दिक्कत नहीं है। सभी को समय पर खाना पीना दिया जा रहा है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like