• Thursday, 16 October 2025
शेखपुरा में बवाल: जिला  पंचायती  राज  पदाधिकारी  पर भ्रष्टाचार के  गंभीर आरोप

शेखपुरा में बवाल: जिला पंचायती राज पदाधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Vikas

शेखपुरा में बवाल: जिला  पंचायती  राज  पदाधिकारी  पर भ्रष्टाचार   गंभीर आरोप 

 
शेखपुरा
 
शेखपुरा जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेश कुमार पर पंचायत सचिवों ने बैठक करके भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया । मंगलवार को हुई बैठक में कई पंचायत सचिव शामिल हुए। बैठक के बाद जानकारी देते हुए अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं पंचायत सचिव संघ के जिला मंत्री ब्रजेश कुमार ने बताया कि जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेश कुमार के द्वारा पंचायत सचिवों से विकास योजनाओं में कमीशन की मांग की जाती है। आनाकानी करने पर गाली गलौज किया जाता है। ब्रजेश कुमार ने यहां तक आरोप लगाया कि धर्मेश कुमार के द्वारा पंचायत सचिवों की हत्या भी कराई जा सकती है।
 
जिला पंचायती राज पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए ब्रजेश कुमार ने  बड़े आंदोलन की चेतावनी दी । साथ ही कहा कि एक पंचायत सचिव को तीन, चार जगह का प्रभार दिया गया है जबकि 2 से अधिक प्रभाव देने का सरकारी आदेश नहीं है। यह भी कहा कि एसीपी का लाभा देने  में भी मांग की जाती है। मुखिया से लड़ाने का काम भी डीपीआरओ के द्वारा किया जाता है। इस बैठक में पंचायत सचिव परमानंद सिंह, उमेश प्रसाद, केदार प्रसाद, दिनेश यादव, अजय कुमार, अर्जुन पासवान सहित 35 की संख्या में लोग शामिल हुए।  इस मामले में पूछे जाने पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेश कुमार ने बताया किकाम करने के लिए कहने पर यह बेबुनियाद आरोप लगाया गया है। बता दें कि जिला पंचायती राज पदाधिकारी पहले से ही विवादों में रहे हैं। 
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like