
उपेंद्र कुशवाहा ने खोल दिया मोर्चा, ललन सिंह भी हो गए मुखर, जदयू को बचाना है

उपेंद्र कुशवाहा ने खोल दिया मोर्चा, ललन सिंह भी हो गए मुखर






जनता दल (यूनाइटेड) के कर्मठ, समर्पित एवं महत्वपूर्ण साथियों के नाम पत्र।
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushJDU) February 5, 2023
#जदयू_को_बचाना_है। pic.twitter.com/ul3heTLANY
दरअसल यह पूरा मामला उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा किए गए ट्वीट से गर्म हुआ है। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने ट्वीट में पार्टी को बचाने और एक खास डील के तहत राजद में पार्टी के विलय होने की बात कहते हुए एक पत्र जारी किया और 19 एवं 20 फरवरी को पटना के सिन्हा लाइब्रेरी में एक विशेष बैठक बुलाने की घोषणा कर दी। अपने पत्र में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजद की ओर से एक खास डील और जदयू का राजद में विलय की चर्चा ना सिर्फ पार्टी के निष्ठावान नेताओं कार्यकर्ताओं और आम जनमानस को झकझोर रखा है वैसी परिस्थिति में हम सबके समक्ष राजनीतिक शुन्यता की स्थिति बनती जा रही है। अतः आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सब मिलकर इस पर विचार विमर्श करें।
कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) February 5, 2023
जद (यू.) के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता साथियों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास है। "ना कोई डील है और ना ही विलय की बात" - यह सिर्फ एक मनगढ़ंत कहानी है। pic.twitter.com/DK6mExWpUd
अपने पत्र में जदयू के प्रमुख साथी के साथ साथ पूर्व में लोजपा के साथ काम कर चुके प्रमुख साथी, महात्मा फूले समता परिषद के प्रमुख साथी को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। उधर, इस पूरे मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देकर हलचल बढ़ा दी है। साफ कहा है कि कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना। जदयू के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता साथियों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास है।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!