परीक्षा हॉल में कॉपी से नकल करने नहीं दिया तो परीक्षार्थी पर चाकू से जानलेवा हमला
परीक्षा हॉल में कॉपी से नकल करने नहीं दिया तो परीक्षार्थी पर चाकू से जानलेवा हमला
शेखपुरा
शेखपुरा के एसएडीएन कॉनवेंट परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक के परीक्षा में नकल करने नहीं देने से नाराज परीक्षार्थी ने अपने सहपाठी परीक्षार्थी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। चाकू से हमला में परीक्षार्थी के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान है। सभी बरबीघा उच्च विद्यालय का छात्र है।
यह घटना शेखपुरा बरबीघा रोड में दुल्लापुर मोड़ के पास घटी । पुलिस के सहयोग से परीक्षार्थी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें बरबीघा उच्च विद्यालय में पढ़ने वाला तथा जयरामपुर थाना क्षेत्र के बढ़नपुरा गांव निवासी गौरव कुमार और उसका एक रिश्तेदार, नालंदा के सिलाव निवासी अशीश कुमार भी जख्मी हो गया।
गौरव कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर वह परीक्षा दे रहा था । वह मैट्रिक का परीक्षार्थी है। इसी बीच बरबीघा उच्च विद्यालय में ही पढ़ने वाला विद्यार्थी जो बरबीघा थाना क्षेत्र के कोयरीबीघा गांव का निवासी है, उसने कॉपी से नकल करने की मांग की । गौरव ने मना किया । इसी से नाराज होकर पहले परीक्षा केंद्र के बाहर मारपीट किया। फिर घर लौटने के क्रम में दुल्लापुर गांव के पास रोक कर मारपीट किया है। इस घटना में मारपीट का आरोप सुधीर कुमार, रूपक कुमार, राकेश कुमार, रोहन कुमार, राजीव कुमार इत्यादि पर गौरव कुमार के द्वारा लगाया गया है। सदर अस्पताल में घायल दोनों युवकों का इलाज किया जा रहा है।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!