• Tuesday, 17 February 2026
बरबीघा में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए से नि:शुल्क सर्जरी

बरबीघा में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए से नि:शुल्क सर्जरी

Vikas

बरबीघा में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए से नि:शुल्क सर्जरी  

 
बरबीघा (शेखपुरा)। 
 
शेखपुरा जिले के आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। अब गंभीर बीमारियों में सर्जरी के लिए उन्हें दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बरबीघा स्थित सिंह रिसर्च एंड हॉस्पिटल को आयुष्मान भारत योजना के तहत चिन्हित किया है, जहां कार्डधारकों को निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
यह अस्पताल पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह द्वारा संचालित है। मान्यता मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सोमवार को डॉक्टर सिंह एवं स्थानीय सामाजिकता लोगों ने आयुष्मान योजना की जानकारी सभी लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 
डॉ. सिंह ने बताया कि अब तक जिले में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए सर्जरी की समुचित व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण मरीजों को बाहर जाना पड़ता था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके अस्पताल का चयन किए जाने के बाद अब यहां पूरी तरह निशुल्क सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी गई है और कई मरीजों का सफल ऑपरेशन भी किया जा चुका है।
 
DSKSITI - Large

उन्होंने बताया कि अस्पताल में अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन, उन्नत सर्जिकल उपकरण तथा पैथोलॉजी जांच की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, शीघ्र ही जीवन रक्षक उपकरणों से युक्त आईसीयू की स्थापना की तैयारी भी की जा रही है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। जिले में मान्यता प्राप्त अस्पतालों की कमी के बीच इस नई सुविधा से आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
#AyushmanBharat #AyushmanCard #FreeTreatment #Barbigha #Sheikhpura #BiharNews #FreeSurgery #HealthScheme #ModiGovernment #BiharHealth #HospitalNews #AyushmanYojana #BreakingNews #HealthcareIndia #BiharUpdate
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like