बरबीघा चौपाल के होली महोत्सव सह महा मूर्ख सम्मेलन झूमे लोग
बरबीघा चौपाल के होली महोत्सव सह महा मूर्ख सम्मेलन झूमे लोग
बरबीघा
रविवार को सामाजिक संस्था बरबीघा चौपाल के द्वारा होली महोत्सव सा महा मूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया । इसका आयोजन डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के दिनकर सभागार में किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह के द्वारा की गई । इस आयोजन में पारंपरिक गांव की होली का गायन किया गया जिसमें अहियापुर गांव के होली गाने वालों बुजुर्गों और युवाओं की टीम सम्मिलित हुई। महा मूर्ख सम्मेलन में लोगों ने चुटकुले सुनाए है और हास्य कविता का पाठ किया गया।
होली महोत्सव का शुभारंभ होली गाने वाले टीम को गुलाल लगाकर अवर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार और पूर्व सिविल सर्जन मुंगेर डॉक्टर के पुरुषोत्तम के द्वारा किया गया।
उसके बाद जमुना के तीर राधा होली खेले अईहो तथा
गोरिया करके सिंगार अंगना में पीसो है हरदिया कैसे गीत गए।
वहीं पुरानी होली में चौपदा का गायन किया गया।
मौके पर अवर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार ने भी होली गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रंग बरसे गीत से उन्होंने समा बांध दिए।

जबकि आदर्श विद्या भारती के प्राचार्य संजीव कुमार ने काली चुनरी में यमुना लहर मारे, पारंपरिक होली गीत का गायन किया।
इस अवसर पर कवि अरविंद मानव के द्वारा अपने कविता पाठ के माध्यम से लोगों को खूब हंसाया और व्यंग्य बाण चलाए।

होली मिलन समारोह में बरबीघा अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर फैजल अरशद के द्वारा भी खूब आनंद लिया गया। लोगों को गुलाल लगे और होली के गीतों पर झूमे।
होली मिलन समारोह में पुलिस इंस्पेक्टर बृजेश कुमार, गौरव कुमार ने भी लोगों को गुलाल लगाकर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
होली मिलन समारोह में होली गीत के तर्ज पर अपने लिखे गीत का गायन कवि उपेंद्र प्रेमी, लखेरा लाल कुशवाहा और प्रवीण बटोही ने किया और लोगों को खूब झुमाया।

इस मौके पर शेखपुरा विधिक संघ के सचिव अधिवक्ता विपिन कुमार और अधिवक्ता विनोद कुमार ने भी होली का आनंद लिया जबकि बरबीघा प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने भी होली गायन किया। चौपाल को बधाई दी तथा इस परंपरा को आगे ले जाने की कोशिश के लिए साराहा।

होली गीत का समापन जहां "सदा आनंद रहे यह द्वारे" के साथ हुआ । वहीं सभी अतिथियों का स्वागत डिवाइन लाइट स्कूल के प्राचार्य सुधांशु शेखर ने किया । मंच संचालन शांति भूषण मुकेश ने किया ।
धन्यवाद ज्ञापन चौपाल के अरुण साथी ने किया। जबकि आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर भी स्वागत किया गया । इसमें रितेश सेठ, धर्मवीर कुमार, प्रदीप कुमार , नीरज सोनी,दीपक कुमार इत्यादि की भागीदारी रही।
गांव के टीम होली गाने वालों टीम में अहियापुर कुटोत गांव निवासी अभय कुमार के संयोजन में नाल पर संगीत शिक्षक रोहित कुमार ने खूब बेहतरीन प्रदर्शन किया जबकि गांव के पुराने गायक उमेश सिंह, शिवदानी सिंह, संजय सिंह, कपिल झा, राम विलास सिंह की भागीदारी रही।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!