• Sunday, 08 February 2026
बिहार के सुदूर गांव से देश भर में धानी फास्ट लोन एप्लीकेशन से कर्ज बांटने वाला गिरोह का पर्दाफाश

बिहार के सुदूर गांव से देश भर में धानी फास्ट लोन एप्लीकेशन से कर्ज बांटने वाला गिरोह का पर्दाफाश

Vikas
बिहार के सुदूर गांव से देश भर में धानी फास्ट लोन एप्लीकेशन से कर्ज बांटने वाला गिरोह का पर्दाफाश  
 
शेखपुरा
 

बिहार के सुदूर गांव में बैठकर देश भर में धानी फास्ट लोन एप्लीकेशन के माध्यम से लोगों को कर्ज बांटने वाले साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। यह पर्दाफाश पुलिस के द्वारा बुधवार को किया गया।  पटना से आए एसटीएफ और आर्थिक अपराध इकाई की संयुक्त टीम ने कई दिनों तक रेकी करते हुए इस पूरे गिरोह का उद्भेदन किया।

 
हालांकि इसमें डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और पांच को साक्ष्य के साथ गिरफ्तार कर प्रेस के सामने प्रस्तुत किया गया। जबकि बाकी को साक्ष्य के अभाव में छोड़ दिया गया । इस संबंध में जानकारी देते हुए साइबर थाना के थानाध्यक्ष डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि इस  बरबीघा थाना क्षेत्र के छबीलाठीका गांव में यह छापेमारी की गई थी जिसमें सामुदायिक भवन और मंदिर के आसपास छुपकर देश भर में धानी फास्ट लोन एप्लीकेशन के माध्यम से लोगों को कर्ज देने के नाम पर ठगी किया जा रहा था। 
 
DSKSITI - Large

पकड़े गए साइबर अपराधियों के पास से कई मोबाइल और संदिग्ध कई सिम भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधियों में संजय रावत के पुत्र राजू कुमार, राजकुमार प्रसाद के पुत्र पुष्पक कुमार, इंद्रदेव प्रसाद के पुत्र राजीव कुमार, संजय प्रसाद के पुत्र अविनाश कुमार, राजू रावत के पुत्र मोहित कुमार का नाम शामिल है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From