होली की रात हुआ विवाद, चाकू लगने से युवक की मौत
होली की रात हुआ विवाद, चाकू लगने से युवक की मौत
बरबीघा, शेखपुरा
जिले के बरबीघा में होली की रात चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई। आपस में हुए विवाद झगड़ा का रूप लिया । इसके बाद चाकू बाजी हुई और युवक की मौत हो गई।
यह घटना नर्सरी मोहल्ला में घटित हुआ है। यह मोहल्ला थाना से कुछ ही दूरी पर है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय विजय यादव के रूप में की गई। विजय यादव भाजपा नेता अजय यादव का भाई बताया जाता है।
इस संबंध में बरबीघा के थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में युवक घायल हुआ था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा भेज दिया है ।
युवक की मौत को लेकर परिवार वालों के द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी।
उधर, मोहल्ला के लोगों से मिली जानकारी में बताया गया है कि विजय यादव सुबह से ही शराब पीकर हंगामा कर रहा था और कई लोगों से उलझ रहा था। इसी बीच शाम में भी घर और मोहल्ला में हंगामा कर रहा था। जिसके बाद परिवार के लोगों से ही वह उलझ गया । विवाद बढ़ता गया । जिसके बाद झगड़ा शुरू हुआ। इसी में किसी के द्वारा चाकू मार दिया गया। जिसके बाद वह घायल हुआ। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!