• Monday, 09 June 2025
उम्र 55 का, दिल बचपन का: छेड़खानी से परेशान महिलाओं ने थाना घेर लिया फिर

उम्र 55 का, दिल बचपन का: छेड़खानी से परेशान महिलाओं ने थाना घेर लिया फिर

stmarysbarbigha.edu.in/

उमर 55 का, दिल बचपन का: छेड़खानी से परेशान महिलाओं ने थाना घेर लिया फिर

शेखपुरा

शेखपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत भीखमपुर गांव का यह मामला है इस गांव में कई महिलाओं के साथ छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया। यह मामला एक 55 साल के व्यक्ति के द्वारा किए जाने की बात सामने आई। बेचन बिंद उसका नाम महिलाओं के द्वारा बताया गया। उसकी उम्र 55 वर्ष बताई जा रही हैं । वहीं इस पूरे मामले में गांव में कई महिलाओं से छेड़खानी की बात कही गई। इसी से नाराज होकर गांव की महिलाओं ने शेखपुरा टाउन थाना पहुंची और महिला थाना का घेराव कर लिया। इस पूरी खबर पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कई महिलाओं से छेड़खानी

इस मामले में मिली जानकारी में महिलाओं ने बताया कि गांव का बेचन बिंद कई महिलाओं से छेड़खानी कर चुका है। घर में अकेली महिला को देखकर पानी मांगने के बहाने कभी घर में प्रवेश कर जाता है तो कभी किसी किराना दुकान में महिलाओं से छेड़खानी करने लगता है ।

इतना ही नहीं गांव के सार्वजनिक चापाकल पर भी पानी भरने के लिए जब महिलाएं जाती है तो उसके साथ भी छेड़खानी करने लग जाता है। इसी से परेशान होकर स्थानीय थाना को पहले इसकी सूचना दी गई परंतु है स्थानीय थाना के द्वारा कोई पहल नहीं किया गया। उसके बाद महिला थाना सभी लोग पहुंचे हैं। उधर, महिला थाना सभी के पहुंचने के बाद जिला पुलिस हरकत में आई और बताया जा रहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

उधर इस मामले में विलेज पॉलिटिक्स की बात भी सामने आ रही है । बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर हुए मतभेद इसमें एक बड़ा कारण है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From